जयपुर की आबादी बढ़ रही है दिनोंदिन

19वी सदी में Jaipur शहर का विकास बहुत तेज गति से हुआ और 1900 ईस्वी में जयपुर Jaipur की आबादी 160,000 थी | जयपुर की 1947 में आबादी ढाई लाख थी जो आज 25 लाख से भी ज्यादा हो गयी है |अब शहर के मार्गो को पक्का करने का कार्य शुरू हुआ और कई अस्पतालों का निर्माण हुआ | उस समय जयपुर Jaipur का मुख्य उद्योग संगमरमर और धातु निर्माण था |


महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय के शाशन काल में शहर में तीन महाविध्यालयो का निर्माण हुआ जिसमे 1865 में संस्कृत  महाविद्यालय और 1867 में बालिका विद्यालय का निर्माण हुआ |उस समय ने कई धनवान कम्युनिटी के लोगो जैसे जैन और मारवाड़ीयो ने यहा व्यापार करना प्रारम्भ कर दिया |